लखीसराय: सूरजगढ़ा में स्वगणना को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
सोमवार को सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में पर्यवेक्षकों को तथा आईसीडीएस कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं को जनगणना-2027 को लेकर विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. अपराह्न 2 बजे BDO मंजूल मनोहर मधुप ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वगणना तकनीक पर चर्चा हुई तथा पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी बारीकियां की जानकारी दी गई.