#श्रीकृष्ण_मेधावी_छात्रवृत्ति_योजना
शिवपुरी की सुश्री पूनम साहू को मिली 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति, स्थापना दिवस समारोह में हुआ सम्मान
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं स्वराज संस्थान संचालनालय अंतर्गत स्थापित श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा संचालित भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत शिवपुरी जिले की मेधावी छात्रा को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम खिरकिट निवासी सुश्री पूनम साहू को इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। उन्हें भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026 के लिए 1 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
CM Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#shivpuri