मध्यप्रदेश के 71वे स्थापना दिवस के अवसर पर शिवपुरी में आयोजित समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा "किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत ऑनलाइन कृषि क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं वाहनों की सांकेतिक चाबी प्रदान की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार श्री उमेश कुमार लोधी (निवासी - पिपलखेड़ा मायापुर, पिछोर) को ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में श्री दिनेश सिंह दांगी (निवासी - चक्रा, कोलारस) को बुलेट मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार के रूप में श्री अखिल धाकड़ (निवासी - पूठ बरवे, पोहरी) को ई-स्कूटी की सांकेतिक चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Shivpuri
28 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 1, 2026