गाज़ियाबाद: डासना में आईएमएस कॉलेज के सामने चलते हुए ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
गाजियाबाद के डासना में आईएमएस कॉलेज के सामने अचानक चलते हुए ट्रक में आग लग गई, इसके बाद चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना मिलते ही एक फायर टैंकर मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।