गाज़ियाबाद: खोड़ा पुलिस ने ATM से फ्रॉड करने वाले 2 शातिरों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामान के साथ ₹57 हजार बरामद
शनिवार को खोड़ा पुलिस ने ATM से फ्रॉड करने वाले आरिफ और अफरोज नाम के दो शातिर अभियुक्तों को इन्दिरापुरम अंडर पास नहर की पटरी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 83 लोहे की प्लेट, 2 वोकी टोकी, 6 टेप, 1 लकड़ी का कवर, 1 कैची, 2 पेचकस, 11 ATM कार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 2 मोबाइल, 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस, 57 हजार रुपये व मोटर साईकिल बरामद हुई है।