गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 100 पव्वे अवैध देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद
शनिवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 23 वर्षीय शादाब और 22 वर्षीय हुसैन नाम के दो शातिर अभियुक्तों को ताहिरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 100 पव्वे अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का यानि कि कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद हुई है।