गाज़ियाबाद: धोखाधड़ी कर सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को सिहानी गेट पुलिस ने होली चाइल्ड तिराहे से किया गिरफ्तार
सिहानी गेट पुलिस ने धोखाधड़ी कर सामान चोरी करने वाले अभियुक्त विवेक गोयल को गिरफ्तार किया है। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि बीती 8 मार्च को मैक्रोनी व पास्ता को धोखाधड़ी कर चोरी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 27 कट्टे मैक्रोनी के बरामद किए हैं।