गाज़ियाबाद: GRP गाजियाबाद ने यात्रियों के बैग चुराने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 लैपटॉप व ₹30 हजार बरामद
जीआरपी गाजियाबाद ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 24 वर्षीय शादाब नाम के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अनुज मलिक ने गाजियाबाद रेलवे प्लेटफार्म पर घूम रहे एक युवक से पूछताछ की तो वह भागने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।