गाज़ियाबाद: खेतों में आग लगने से बचाने के लिए डासना में दमकल विभाग की टीम ने किसानों को किया जागरूक
दमकल विभाग की टीम लगातार आगजनी से बचने के लिए लोगों को जागरुक कर रही है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्कीम 17 के तहत खेत खलियान में होने वाले अग्निकांड से बचाव के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को दमकल विभाग की टीम ने डासना में किसानों को जागरूक किया, जिससे उनका नुकसान ना हो।