टीकमगढ़: मातोल गांव से कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित व्यक्ति, अनावेदकगण द्वारा जमीन पर कब्जा करने को लेकर दिया आवेदन
मातोल गांव निवासी भुनिया अहिरवार नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि ग्राम मातोल में उसकी चार एकड़ भूमि है। अनावेदकगण जितेंद्र सिंह ठाकुर ने 1 एकड़ जमीन पर कब्जा कर दिया है और उक्त अनावेदकगण जान से मारने की धमकी देता है। इसी को लेकर पीड़ित व्यक्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर कब्ज़ा हटाए जाने की मांग की है।