कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एएसओ सपना सेन ने पीतांबरा, पृथ्वीपुर और मकारा राजापुर की राशन दुकानों का किया औचक निरीक्षण
4 अगस्त तक दो माह का खाद्यान्न बांटने के सख्त निर्देश
--
जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने और हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आज सहायक आपूर्ति अधिकारी (ASO) सपना सेन द्वारा क्षेत्र की विभिन्न प्राथमिक साख सहकारी समितियों एवं राशन दुकानों का गहन औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एएसओ सपना सेन ने पीतांबरा नागरिक सहकारी समिति पृथ्वीपुर, महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार पृथ्वीपुर तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मकारा राजापुर की व्यवस्थाओं और खाद्यान्न स्टॉक का बारीकी से जायजा लिया। जांच के दौरान दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता, वितरण रजिस्टर और मशीन संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के उपरांत एएसओ ने संबंधित दुकान संचालकों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि आगामी 4 अगस्त तक प्रत्येक स्थिति में अगस्त एवं सितंबर माह का राशन समस्त पात्र हितग्राहियों को वितरित करना सुनिश्चित करें। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज दुकानों से संबंधित सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने तथा राशन दुकानों पर बेहतर साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एएसओ सपना सेन ने सभी उपभोक्ताओं की Re-KYC की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने दुकान निगरानी समितियों की बैठकों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर निगरानी समितियां गठित नहीं हैं, वहां तत्काल उनका गठन कर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि वितरण प्रणाली पर पैनी नजर रखी जा सके और हर पात्र व्यक्ति को उसका हक समय पर मिल सके।
CM Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari
9 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026