कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
समस्त कार्यपालिक बल द्वारा वृत्त करैरा अंतर्गत ग्राम टीला रोड के पास स्थित कंजर डेरा क्षेत्र में सघन गश्त एवं दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कच्ची एवं अवैध मदिरा के निर्माण तथा भंडारण के ठिकानों को ध्वस्त किया गया।
मौके से लगभग 70 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा तथा लगभग 8,000 किलोग्राम लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध यह विशेष अभियान जिले में निरंतर जारी रहेगा।
#shivpuri
5 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026