‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026’ के तहत नरवर में "उद्यम संवाद" का आयोजन!
विधायक करैरा श्री रमेश प्रसाद खटीक ने स्थानीय सफल उद्यमियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। उद्यमियों ने अपने व्यवसायों की जानकारी साझा की और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभों को सराहा। कार्यक्रम के दौरान MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, नई स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#shivpuri