चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात युवक-युवती के संबंधों को लेकर विवाद होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए और कॉलोनी के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख सदर थाना पुलिस, पुलिस उप अधीक्षक एवं अतिरिक्त जाब्ता मौके पहुंचा।