सहसवान: जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में भूमि विवाद को लेकर छत से ईंट-पत्थर बरसाने पर पुलिस ने की कार्रवाई
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा में भूमि विवाद को लेकर छत से ईंट-पत्थर बरसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले को लेकर पब्लिक ऐप्प द्वारा खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।