बिसवां: रेउसा पशु बाजार में मवेशी खरीदने आए पशुपालक के पूछताछ करने पर मवेशी छोड़ कर भागे मवेशी चोर
Biswan, Sitapur | Jul 28, 2024 चोरी की मवेशी बाजार में बेचने आए चोर मवेशी छोड़कर फरार हो गए जब मवेशी खरीदने वाले पशुपालक ने उनसे मवेशी खरीदी और उस मवेशी को उनके घर से ले जाने की बात कही वह लोग मवेशी को छोड़ कर लापता हो गए। चोरी की मवेशी का खुलासा होने से क्षेत्र में हुई मवेशियों की चोरी का आरोप उन्ही लोगों पर लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने में सूचना देकर चोरों को पकड़ने की मांग की है।