बिसवां: उमरिया गांव में घरेलू काम करते समय विषैले सांप के काटने से महिला की अस्पताल में हुई मौत
Biswan, Sitapur | Jul 27, 2024 जानकारी के अनुसार रिंकी देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी प्रमोद कुमार यादव ग्राम उमरिया शाम को लगभग 5:00 बजे सब्जी के लिए घर में रखे आलू लेने गई थी उसी समय आलू के ढेर के पास गड्ढे में बैठे विषैला सर्प ने उन्हें डस लिया। आनन फानन में परिवार जनों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों के उपचार प्रारंभ करते ही मृत्यु हो गई।