बिसवां: रेउसा क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान में आई तेजी, दुर्गापुरवा गांव के 10 घर कटान के मुहाने पर
Biswan, Sitapur | Jul 27, 2024 ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत गौलोक कोंडर के दुर्गा पुरवा गांव में घाघरा नदी तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का जलस्तर घटने के बाद कटान ने तेजी आई है। नदी की तेज कटान के निशाने पर गांव के 10 मकान हैं जिनके परिवार गृहस्थी का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा कर अपने पक्के मकान की दीवारों को तोड़ कर ईंटों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।