बिसवां: चिरैया गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए गंभीर घायल, पिकअप स्वामी ने घायलों के उपचार की ली जिम्मेदारी
Biswan, Sitapur | Jul 27, 2024 रेउसा महमूदाबाद रोड पर चिरैया गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक अतीक पुत्र लतीफ और इकरार पुत्र इशहाक निवासी नवीनगर घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेउसा में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक अतीक को रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से बाराबंकी जा रहे थे।