बिसवां: पटना गांव में खेत में बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत के बाद पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप
Biswan, Sitapur | Jul 28, 2024 कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम पटना में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में धान के खेत मे मिले युवक की मौत हो जाने के बाद पत्नी ने शराब में जहर मिला कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली बिसवां इलाके के पटना निवासी प्रेमवती पत्नी विनोद पासी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है रंजिश में उनके पति को शराब में जहर मिला कर उनकी हत्या की गई।