ढीमरखेड़ा: उमरिया पान में विजयदशमी पर विहिप-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प
उमरियापान। विजयदशमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला सिहोरा द्वारा बाबताल शिव मंदिर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक जनों ने सहभागिता कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया।