शिवहर: शिवहर धावा दल ने सघन जांच अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक बच्चे को मुक्त कराया
श्रम विभाग श्रम अधीक्षक विजय कुमार ठाकुर के निर्देश पर सोमवार शाम 04:30 बजे शिवहर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा के गैरज, होटल, दुकान में सघन जांच अभियान चलाकर एक बाल श्रमिक बच्चा को विमुक्त कराया है. सम्बंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. लोगो से अपील किया है बाल मजदूर कराना कानूनन अपराध है. इसे हमसब को मिलकर रोकना है।