शिवहर: माधोपुर अनन्त में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई
माधोपुर अंनत पंचयात के पूर्व मुखिया इंद्रजीत सिंह सोमवार दोपहर 12 बजे बताया कि शिवहर शहर से लेकर माधोपुर अनन्त गांव तक 1100 कुँआरी कन्याओं के साथ भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई है. कलश यात्रा निकालने के साथ ही माधोपुर अनन्त पंचायत में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हो गयी है. 11 मई को पूर्णाहुति किया जाएगा।