शिवहर: आईआईटी खड़गपुर के हॉस्टल में शिवहर निवासी बीटेक थर्ड ईयर के छात्र का लटका मिला शव
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी खड़गपुर के हॉस्टल के एक कमरे में रविवार को बीटेक छात्र का शव फंदे में लटका मिला है. जिसकी पहचान आसिफ कमर शिवहर गडहिया निवासी कमरुद्दीन साहब का छोटा पुत्र है. रविवार देर रात 8:30 बजे मृतक का पिता कमरुद्दीन खड़गपुर के प्रशासन से इसकी जांच की मांग की है. मंगलवार को शव शिवहर पहुंचेगी. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।