Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

लाखों की सड़क, फिर भी धक्कों के सहारे सफर! छतराड़ी–मासू बौर मार्ग की बदहाली उजागर विकास के दावों की खुली पोल, छतराड़ी–मासू बौर सड़क पर धक्के खाने को मजबूर लोग बदहाल सड़क बनी आफत, सवारियों को धक्का लगाकर चढ़ानी पड़ रही गाड़ियां

Dharwala, Chamba | Jun 29, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं का होली में तैयारीयों का जायजा

होली-उत्तराला सड़क निर्माण की मांग को लेकर तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से जगी नई उम्मीद

भरमौर, 29 जून। 

माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को होली घाटी में स्थानीय प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा होली-उत्तराला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
बैठक के दौरान होली-उत्तराला सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क केवल होली घाटी ही नहीं, बल्कि पूरे भरमौर-पांगी क्षेत्र और जिला चंबा के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संघर्ष समिति द्वारा लंबे समय से इस जनहित के मुद्दे को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।
इस अवसर पर एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस विषय पर समय-समय पर सकारात्मक चर्चा होती रही है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जनभावनाओं का सम्मान करते हुए होली-उत्तराला सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूरा करेंगे।
तैयारियों के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी ब्रह्मानंद ठाकुर, भरमौर-पांगी युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश जरयाल, होली-उत्तराला संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद, सचिव सुनील, टीएसी सदस्य हेमराज, साहिल, कुलदीप, देवराज सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान साथियों ने ललित ठाकुर को उनकी शादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं भी दीं, जिस पर उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं का होली में तैयारीयों का जायजा होली-उत्तराला सड़क निर्माण की मांग को लेकर तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से जगी नई उम्मीद भरमौर, 29 जून। माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को होली घाटी में स्थानीय प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा होली-उत्तराला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान होली-उत्तराला सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क केवल होली घाटी ही नहीं, बल्कि पूरे भरमौर-पांगी क्षेत्र और जिला चंबा के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संघर्ष समिति द्वारा लंबे समय से इस जनहित के मुद्दे को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस विषय पर समय-समय पर सकारात्मक चर्चा होती रही है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जनभावनाओं का सम्मान करते हुए होली-उत्तराला सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूरा करेंगे। तैयारियों के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी ब्रह्मानंद ठाकुर, भरमौर-पांगी युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश जरयाल, होली-उत्तराला संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद, सचिव सुनील, टीएसी सदस्य हेमराज, साहिल, कुलदीप, देवराज सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान साथियों ने ललित ठाकुर को उनकी शादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं भी दीं, जिस पर उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Dharwala, Chamba | Jun 29, 2026

भरमौर की ग्राम पंचायत रुणहकोठी का"थली पुल बना मौत का पुल! जर्जर हालत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मरम्मत नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन"

भरमौर की ग्राम पंचायत रुणहकोठी का"थली पुल बना मौत का पुल! जर्जर हालत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मरम्मत नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन"

Dharwala, Chamba | Jun 29, 2026

"थली पुल नहीं सुधरा तो होगा उग्र आंदोलन" — ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम, डीसी कार्यालय घेरने की चेतावनी

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 

ग्राम पंचायत रनूहकोठी के अंतर्गत थली पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पुल की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस गंभीर समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही व्यवस्था जागेगी?

सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि प्रतिदिन स्कूली बच्चे इसी पुल से होकर विद्यालय आते-जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण अपने मवेशियों तथा दैनिक कार्यों के लिए भी इसी पुल का उपयोग करने को मजबूर हैं। पुल की बदहाल स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

पंचायत समिति सदस्य शिल्पा देवी, युवा आजाद क्लब सामरा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार तथा ग्रामीण कुलदीप कुमार, जफो राम, गेहरा राम, बहादुर सिंह, देवो राम और अमित सोई सहित अन्य लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार भी पुल की मरम्मत के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी चम्बा उपायुक्त कार्यालय के बाहर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल पुल की मरम्मत का मामला नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय तत्काल पुल की मरम्मत कर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

"थली पुल नहीं सुधरा तो होगा उग्र आंदोलन" — ग्रामीणों का प्रशासन को अल्टीमेटम, डीसी कार्यालय घेरने की चेतावनी हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, ग्राम पंचायत रनूहकोठी के अंतर्गत थली पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पुल की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गंभीर समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही व्यवस्था जागेगी? सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि प्रतिदिन स्कूली बच्चे इसी पुल से होकर विद्यालय आते-जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण अपने मवेशियों तथा दैनिक कार्यों के लिए भी इसी पुल का उपयोग करने को मजबूर हैं। पुल की बदहाल स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पंचायत समिति सदस्य शिल्पा देवी, युवा आजाद क्लब सामरा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार तथा ग्रामीण कुलदीप कुमार, जफो राम, गेहरा राम, बहादुर सिंह, देवो राम और अमित सोई सहित अन्य लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार भी पुल की मरम्मत के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी चम्बा उपायुक्त कार्यालय के बाहर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल पुल की मरम्मत का मामला नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय तत्काल पुल की मरम्मत कर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Dharwala, Chamba | Jun 29, 2026

लाखों की सड़क, फिर भी धक्कों के सहारे सफर! छतराड़ी–मासू बौर मार्ग की बदहाली उजागर विकास के दावों की खुली पोल, छतराड़ी–मासू बौर सड़क पर धक्के खाने को मजबूर लोग बदहाल सड़क बनी आफत, सवारियों को धक्का लगाकर चढ़ानी पड़ रही गाड़ियां - Dharwala News