मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं का होली में तैयारीयों का जायजा
होली-उत्तराला सड़क निर्माण की मांग को लेकर तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से जगी नई उम्मीद
भरमौर, 29 जून।
माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को होली घाटी में स्थानीय प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा होली-उत्तराला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
बैठक के दौरान होली-उत्तराला सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क केवल होली घाटी ही नहीं, बल्कि पूरे भरमौर-पांगी क्षेत्र और जिला चंबा के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संघर्ष समिति द्वारा लंबे समय से इस जनहित के मुद्दे को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।
इस अवसर पर एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस विषय पर समय-समय पर सकारात्मक चर्चा होती रही है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जनभावनाओं का सम्मान करते हुए होली-उत्तराला सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूरा करेंगे।
तैयारियों के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी ब्रह्मानंद ठाकुर, भरमौर-पांगी युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश जरयाल, होली-उत्तराला संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद, सचिव सुनील, टीएसी सदस्य हेमराज, साहिल, कुलदीप, देवराज सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान साथियों ने ललित ठाकुर को उनकी शादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं भी दीं, जिस पर उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।