शनिवार को शाम 4:00 बजे के लगभग नगर पंचायत बढ़नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉक्टर राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया है।इस दौरान जिलाधिकारी ने उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न रजिस्टरों को चेक करते हुए यहां पर बनाए गए ब्लॉक स्तरीय वार रूम का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।