सोरांव: नवाबगंज इलाके में युवक को जान से मारने की मिल रही धमकी, उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके ओम प्रकाश का कहना है कि उनके पिता को 5 अप्रैल 2019 को जिंदा जलाकर हत्या की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि पुलिस तीन आरोपियों के नाम निकालकर चार सीट लगा दी। और आरोपियों द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।