बासोदा: ग्वालियर टपरा के पास बाइक से जा रहे पति-पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने मारी टक्कर, पति को आई चोटें
Basoda, Vidisha | May 10, 2024 बासौदा के ग्वालियर टपरा के पास बाइक से जा रहे पति-पत्नी को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार बासौदा देहात थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार फरियादी अपनी पत्नी के साथ सिरोंज से बासौदा जा रहा था।