बासोदा: बासौदा के लाल पठार में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने महिला के साथ की मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गुरुवार को बासौदा के शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाल पठार में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौज की जिसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।