बासोदा: बासौदा सहित जिले भर में बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिए निर्देश।
बुधवार को बासौदा सहित जिले भर में बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि बासौदा सहित जिले भर में बाल विवाह रोकने के लिए बनाई गई समितियां के माध्यम से क्षेत्र में होने वाले बाल विवाहों को रोकने की कार्रवाई की जाए