बासोदा: बासौदा के बरेठ रोड पर घूर ने का विरोध करने पर तीन लोगों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज।
बासौदा के बरेठ रोड पर घूर ने का विरोध करने पर तीन लोगों द्वारा एक युवक से मारपीट की गई है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फरियादी की तरफ घूर रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी। बासौदा शहर थाना पुलिस ने दो नाम दर्ज सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।