बासोदा: बासौदा में रास्ते पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर 2 लोगों ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बासौदा में फरियादी की रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर दो लोगों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज की जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है।