सोरांव: पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर हमला, 5 लोगों पर लगे आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें, उनके पति वृद्ध सास को घायल कर दिया।बृहस्पतिवार 12 बजे दी जानकारी।