महेश्वरी देवी मंदिर के पास गौ माता का निःशुल्क उपचार
बांदा। महेश्वरी देवी मंदिर के पीछे पीड़ित गौ माता का निःशुल्क उपचार कराया गया। प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा के संस्थापक श्री सुरेंद्र सोनी जी एवं उनकी टीम ने अनुभवी पशु चिकित्सक की देखरेख में गौ माता की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक उपचार एवं देखभाल की।
ट्रस्ट की टीम द्वारा बीमार एवं असहाय पशुओं की सेवा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद पशुओं को समय पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।
श्री सुरेंद्र सोनी जी ने लोगों से अपील की कि यदि कोई पशु बीमार या घायल अवस्था में दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए आगे आएं और समय रहते उपचार की व्यवस्था कराएं।
“प्राणी सेवा परमोधर्मः” 🙏🐄
📍 स्थान: महेश्वरी देवी मंदिर के पास, बांदा
#प्राणीसेवा #गौसेवा #सुरेंद्रसोनी #बांदा #प्राणीसेवाट्रस्ट
Banda, Banda | Aug 23, 2026