गाज़ियाबाद: राज नगर एक्सटेंशन स्थित के डब्ल्यू सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया
गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित के डब्ल्यू सोसाइटी के निवासी रोड पर उतर गए हैं और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डर सोसाइटी के अंदर एओए नहीं बनने दे रहा है और खुद मेंटेनेंस चार्ज वसूल कर मूलभूत सुविधाएं भी नहीं देता है, जिसके कारण सोसाइटी के निवासी बहुत परेशान है और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।