गाज़ियाबाद: थाना कविनगर पुलिस टीम ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम गांजा किया बरामद
थाना कविनगर पुलिस टीम ने सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेंकिग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाले सूरज पंडित नाम के एक शातिर अभियुक्त को काटे चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।