बड़ौत: अंबेडकर के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोताना गांव में जताया विरोध, अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए
Baraut, Bagpat | May 1, 2025 जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा लखनऊ में अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर में आधी फोटो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व आधी फोटो अखिलेश यादव के चेहरे वाली लगाने को लेकर गांव कोताना में BJP जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के निर्देश पर BJP के संगठनात्मक कोताना मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान के नेतृत्व में बैठक हुई।