बड़ौत: ग्वालीखेड़ा में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 1 महिला सहित 2 गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 30, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के ग्वालीखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। म्रतक महिला के मायके वालों का आरोप हैं कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज में ₹1 लाख नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।