बड़ौत: ग्वालीखेड़ा में दहेज हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, 5 के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
Baraut, Bagpat | Apr 30, 2025 बिनौली क्षेत्र के ग्वालीखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी नही होने पर मंगलवार को विवाहिता की हत्या की वारदात सामने आई थी। म्रतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में ₹1 लाख नगदी और बाइक की मांग को लेकर पति समेत 5 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बिनौली पुलिस ने बुधवार को बताया कि 2 आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।