बड़ौत: गल्हैता तिराहे पर भट्टे के पास प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में मुकीमपुरा निवासी आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 30, 2025 बिनौली के मुकीमपुरा गांव में प्रेम प्रसंग में मुजफ्फरनगर के इटावा गांव निवासी अनिल की मंगलवार रात क्रिकेट के बल्ले से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी निखिल पुत्र वीरेंद्र उर्फ अरविंद निवासी मुकीमपुरा को गल्हैता तिराहे पर भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया।