बड़ौत: टांडा गांव में दबंगों ने एक युवक को पहले खेत में पीटा, फिर घर में घुसकर किया हमला, CCTV वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | May 1, 2025 छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी आस मौहम्मद सोमवार शाम को अपने खेत में काम कर रहा था। टांडा गांव के ही नौशाद, शराफत, असगर, आरिफ, आरिस खेत में लाठी डंडे लेकर आए और उसे गाली देने लगे, विरोध करने पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव में उसकी मां और पत्नी भी आई, उन लोगों ने उन पर भी डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।