बड़ौत: बिनौली के मुकीमपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते मुजफ्फरनगर के युवक की डंडे से पीटकर की गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Apr 30, 2025 बिनौली के मुकीमपुरा में प्रेम प्रसंग में मुजफ्फरनगर के इटावा गांव निवासी युवक की मंगलवार रात डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक मंगलवार सुबह अपने भाई की ससुराल मुकीमपुरा आया था। सूचना मिलते ही PRV मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बिनौली CHC भेजा, जहां से PM के लिए बागपत भेज दिया गया। मृतक के शरीर व सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।