सारठ: करैहिया मोड़ पर तेज हवा से सड़क पर गिरा पेड़, कार सवार बाल-बाल बचे, पथरड्डा-बोचबांध मार्ग एक घंटे बाधित
Sarath, Deoghar | Sep 11, 2026 तेज हवा चलने से शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब पथरड्डा-बोचबांध मार्ग में करैहिया मोड़ के पास एक बड़ा कदम का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया और एक कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं पेड़ गिरने से एक घंटे तक रोड में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इधर जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उक्त पेड़ को कटवाकर रोड को क्लियर कराया। बताया गया कि पेड़ लंबा होने से पूरा सड़क बाधित हो गया था