गांगड़तलाई: अनास नदी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताया संदेह
बरजड़िया पुल के पास अनास नदी के बैकवॉटर में सुबह गरनावट निवासी नवीनचंद्र डामोर (30) का शव मिला। वह 19 नवंबर से लापता था। परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए बताया कि नवीन को तैरना आता था। रिपोर्ट में उसके साढ़ू विकेश पर भी संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की है।