शिवहर: बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के डीआईजी पहुँचे शिवहर, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के डिप्टी डायरेक्टर डीआईजी अभय कुमार लाल गुरुवार दोपहर एक बजे शिवहर पहुंचे हैं. जहां शिवहर आईबी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. वहीं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, डीएसपी और इंस्पेक्टर के साथ बैठक किया है. बैठक में लंबित कांड की समीक्षा की है. आगामी पर्व मुहर्रम को लेकर शिवहर पुलिस को हर बिंदु पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।