शिवहर: एसपी आधी रात को सड़क पर उतरे, घंटों तक कानून व्यवस्था का जायजा लिया
जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार रात 11:30 बजे एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सड़क पर उतरे है. जहां शिवहर शहर, फतेहपुर थाना, नगर थाना थाना, पिपराही थाना व पुरनहिया थाना क्षेत्र में घण्टो विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. मुहर्रम पर्व को लेकर सभी थाना अध्यक्ष को अलर्ट कर दिया गया है. विधि व्यवस्था के दौरान खुद एसपी दर्जनों वाहन का तलाशी भी लिया है।