शिवहर: कला, संस्कृति व युवा विभाग मंत्री ने कहा- कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र की हत्या करती आई है
कला संस्कृति व युवा विभाग मंत्री मोतीलाल प्रसाद आज शिवहर पहुँचे है. जहाँ बुधवार दोपहर 01 बजे भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 25 जून 1975 में इस देश को आपातकाल में थोप दिया गया था. कॉंग्रेस हमेशा से लोकतंत्र की हत्या करते हुए आई है. तमाम लोगो को सलाखों में बन्द कर दिया गया था. कॉंग्रेस ने देश में 100 से ज्यादा सरकार बर्खास्त कर दी है।