#पीएम_आवास_योजना के तहत अधिकारियों ने किया ग्राम पंचायतों का दौरा, हितग्राहियों को समय सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की दी समझाइस
जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत गोराटीला एवं डोड़ियाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी (आवास) एवं उपयंत्री श्री हिमांशु त्यागी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों को अपने आवास का निर्माण कार्य शीघ्र एवं तय समय-सीमा में पूरा करने की समझाइश दी।
इसी क्रम में, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी त्रिवेदी ने जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत सिरसौद का दौरा कर पीएम आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की। यहां आवास निर्माण की रफ्तार अपेक्षा से कम पाई गई। संबंधित हितग्राहियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने के साथ ही हितग्राहियों को अपने आवास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
जिला पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#shivpuri
39 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026