शिवपुरी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन
माय भारत (शिवपुरी) द्वारा श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अयंक कुहर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थियों ने लोक संगीत, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, चित्रकला व रील निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम में समूह नृत्य में हैप्पी डेज़, लोक संगीत में सान्दीपनि विद्यालय, नुक्कड़ नाटक में नंदेश्वर विद्यालय, वाद-विवाद/भाषण में जोया जाफरी, नारा लेखन में ज़ीशान-उल-हक़, चित्रकला में अनस-उल-खान और रील निर्माण में मंजरी शर्मा प्रथम रहे।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश सिंह यादव और जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे की उपस्थिति में सभी ने 'नशा मुक्त भारत' के लिए हस्ताक्षर किए एवं शपथ ली।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri